छत्तीसगढ़
मंत्री लक्ष्मी का वाट्सएप हैक, परिचितों से मांगे 32 हजार

अंबिकापुर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वाट्सएप अकाउंट हैक कर परिचितों से 32 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। हैकर यूपीआई ब्लॉक होने का हवाला देकर तत्काल राशि भेजने का संदेश भेज रहे हैं। इसके साथ भुगतान के लिए क्यूआर कोड भी साझा किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर मंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को अलर्ट किया और स्पष्ट किया कि उनके अकाउंट से पैसे मांगने वाले संदेशों पर भरोसा न करें।
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही राशि भेजें। घटना के समय मंत्री सूरजपुर में रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत बाइक रैली में शामिल थीं। मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अकाउंट हैक करने वालों का पता लगाया जा रहा है।



