छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पाती में हुनर को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने मुन्नालाल को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नगर पालिका मुंगेली के तिलक वार्ड निवासी श्री मुन्नालाल प्रजापति को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में मुख्यमंत्री ने मिट्टी से दीये और विभिन्न प्रकार की मूर्तियां तैयार करने के उनके पारंपरिक हुनर की सराहना की है। मुख्यमंत्री की पाती शुभकामना संदेश पाकर श्री प्रजापति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पारंपरिक कारीगरों के हुनर को पहचान मिलना गर्व और प्रोत्साहन की बात है। मुंगेली निवासी श्री मुन्नालाल ने बताया कि मिट्टी से सुंदर दीये, देवी-देवताओं की मूर्तियां और विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार करना उनका पारंपरिक हुनर है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिले आर्थिक सहयोग ने उनके इस पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने का नया रास्ता खोला है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उन्हें 05 प्रतिशत ब्याज दर पर एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ है। इस राशि से उन्हें कुम्हारी व्यवसाय के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने और अपने काम को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि योजना से मिले सहयोग ने अपने पारंपरिक हुनर को और विकसित करने तथा व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास दिया है। कुम्हारी केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि पीढि़यों से चली आ रही कला, परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम भी है। श्री मुन्नालाल ने मुख्यमंत्री श्री साय और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार जताया।

Bol Chhattisgarh Web Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button