स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

राहुल गांधी रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव

राहुल गांधी रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनावकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और केरल में से एक सीट चुन ली है. राहुल यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद बने रहे. जबकि वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे. उनकी बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की. नियमानुसार, रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है. 4 जून को चुनाव के नतीजे आए थे. यानी 18 जून तक की डेडलाइन थी.कांग्रेस संसदीय समिति की मीटिंग के बाद हुआ फैसलाकांग्रेस नेताओं की सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर बैठक हुई. इसमें कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद थे. इस मीटिंग में तय हुआ कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड से इलेक्शन डेब्यू करेंगी. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया.#WATCH | Congress leaders and Brother-sister duo Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra share a hug after the announcement of Priyanka’s candidature from the Wayanad Lok Sabha seat, presently represented by her brother Rahul Gandhi.Rahul Gandhi keeps Raebareli Lok Sabha seat,… pic.twitter.com/Ldonte5VyN— ANI (@ANI) June 17, 2024वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता- राहुल गांधीइस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपनी बात रखी. राहुल गांधी ने कहा, “वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है. मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था. मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. अब प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी.”राहुल गांधी ने कहा, “मैं समय-समय पर वायनाड का दौरा भी करूंगा. मेरा रायबरेली से पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन निर्णय था.”राहुल गांधी को क्यों छोड़नी पड़ी सीट?दरअरल, संविधान के तहत कोई व्यक्ति एक साथ संसद के दोनों सदनों या संसद और राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं हो सकता. कोई सांसद एक सदन में एक से ज्यादा सीटों का प्रतिनिधित्व भी नहीं कर सकता है. संविधान के अनुच्छेद 101 (1) में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 68 (1) के तहत अगर कोई जनप्रतिनिधि दो सीटों से चुनाव जीतता है, तो उसे रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है. अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो अपने आप उसकी दोनों सीटें खाली हो जाती हैं. लिहाजा राहुल गांधी को एक सीट छोड़नी पड़ी.रायबरेली और वायनाड में राहुल को मिले कितने वोट?2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली सीट से 3 लाख 90 हजार वोटों के मार्जिन से जीते हैं. उन्हें कुल 6 लाख 87 हजार 649 वोट मिले. उनका वोट पर्सेंटेज 66.17% रहा. केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने 59.69% वोटों से जीत हासिल की. उन्हें कुल 6 लाख 47 हजार 445 वोट मिले. जीत का मार्जिन 3 लाख 64 हजार 422 वोट था.वायनाड के बजाय राहुल ने क्यों चुनी रायबरेली सीट?इसके पीछे कई कारण हैं. रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार का गढ़ है. सोनिया गांधी यहां से लंबे समय कर जीतकर संसद पहुंचती रही हैं. राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी अमेठी और परदादा जवाहरलाल नेहरू इलाहाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं. रायबरेली सीट से सोनिया गांधी, दादी इंदिरा और दादा फिरोज गांधी सांसद रह चुके हैं. राजनीति के लिहाज से यूपी बहुत अहम राज्य है. इस बार रायबरेली के साथ-साथ कांग्रेस ने अमेठी भी वापस ले ली है. लिहाजा पार्टी संगठन को मजबूत करने और यूपी की राजनीति में वापसी करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व चाहता था कि राहुल रायबरेली से सांसद बने रहे. लिहाजा उन्होंने वायनाड के बजाय रायबरेली को चुना. 

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की. नियमानुसार, रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है. 4 जून को चुनाव के नतीजे आए थे. यानी 18 जून तक की डेडलाइन थी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button