स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Farmers Protest LIVE Updates: किसानों को पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले

Farmers Protest LIVE Updates: किसानों को पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रोका, छोड़े आंसू गैस के गोलेFarmers Delhi March LIVE Updates: दिल्‍ली कूच के लिए निकले किसानों को पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है. शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्‍था रवाना हुआ, तो उनका सामना सुरक्षाबलों से हुआ है. किसान और सुरक्षाबल के जवान आमने-सामने हैं. हरियाणा पुलिस ने किसानों का पहचान पत्र मांगा है. इस बीच आगे बढ़ने की जिद पर अड़े किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. इस दौरान एक किसान घायल हो गया है. शंभू बॉर्डर पर अब स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है. किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने का दबाव बना रहे हैं. शनिवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू में मीडिया को संबोधित करते हुए पंधेर ने कहा था कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसूगैस के गोले दागे जाने के कारण 16 किसान घायल हो गए थे. इनमें से एक की सुनने की क्षमता चली गई है.Farmer Protest Live Updates-

Farmers Delhi March LIVE Updates: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते 101 किसानों के एक समूह ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू प्रदर्शन स्थल से रविवार दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली के लिए अपना पैदल मार्च फिर शुरू किया. हरियाणा पुलिस ने हालांकि किसानों को कुछ मीटर चलने के बाद लगाए गए अवरोधक पर रोक दिया.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button