स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Cracked Heel: सर्दियों में भी चिकनी रहेंगी एड़ियां, इन पांच घरेलू तरीकों से फटी एड़ियों से मिलेगा छुटकारा

Cracked Heel: सर्दियों में भी चिकनी रहेंगी एड़ियां, इन पांच घरेलू तरीकों से फटी एड़ियों से मिलेगा छुटकाराCracked Heel: ठंड के मौसम में स्किन का ड्राई होना एक आम समस्या है. जिसका असर एड़ियों पर भी पड़ता है. पूरे शरीर की स्किन की तरह एड़ियों भी फटने लगती हैं. कई बार एड़ियों पर कट इतने गहरे होते हैं कि उसकी वजह से चलना फिरना भी मुश्किल होने लगता है. कट के आसपास की सूखी स्किन कपड़ों में भी उलझती है. एड़ियां फटने से कई तरह की मुश्किलें होती हैं. लेकिन सर्दियों की ड्राईनेस के बीच एड़ियों को हील करना आसान नहीं होता. पर, कुछ घरेलू नुस्खे इस मामले में आपके लिए हेल्पफुल साबित हो सकते हैं.फटी एड़ियों के लिए घरेलू नुस्खे | How To Get Rid Of Cracked Heelसिरका और नमक का पेस्टसर्दियों में एड़ियों को चिकना बनाने और चमकाने के लिए सरके और नमक का पेस्ट लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिरके में थोड़ा सा नमक मिक्स करना है और एड़ियों की मसाज करनी है. डेड स्किन धीरे धीरे रिमूव हो जाएगी.एलोवेरा जेलसर्दियों में एलोवेरा जेल भी एड़ियों को चिकना रखने में कारगर होता है. इस जेल को लेकर एड़ियों की मसाज करें और फिर असर देखें.गुलाब जल और ग्लिसरीनये फटी एड़ियों को स्मूद बनाने का बहुत पुराना नुस्खा रहा है. ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाएं. चाहें तो नींबू की भी एक या दो बूंदे डाल लें. इससे मिश्रण से रात को सोने से पहले एड़ियों की मालिश करें.Also Read: आटा गूंथने से पहले मिलाएं ये काली चीज, फिर बनाएं रोटियां, पेट की सारी गंदगी निकलेगी बाहर, आसानी से साफ होगा पेटस्लीपर पहन कर रखेंकुछ लोग घर के अंदर चप्पल पहनना पसंद नहीं करते. पर, एड़ियां फट रही हों तो घर पर स्लीपर पहनने की आदत डालें. या, फिर मोटे सॉक्स पहनकर रखें. इससे भी एड़ियां कम फटेंगी.नारियल तेल लगाएंआपके चेहरे की तरह आपके पैरों को भी पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है. इसलिए पैरों की भी नियमित रूप से मसाज करनी चाहिए. इसके लिए नारियल तेल एक बेस्ट ऑप्शन है. आप चाहें तो नारियल तेल में विटामिन ई भी मिला सकते हैं. इस से एड़ियां स्मूद भी होंगी और चमकेंगी भी.Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video

एड़ियां फटने से कई तरह की मुश्किलें होती हैं. लेकिन सर्दियों की ड्राईनेस के बीच एड़ियों को हील करना आसान नहीं होता. पर, कुछ घरेलू नुस्खे इस मामले में आपके लिए हेल्पफुल साबित हो सकते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button