छत्तीसगढ़
स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, दशहरा और दिवाली पर 6-6 दिन की छुट्टी, 64 दिनों का अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है। कुल 64 दिनों तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस महीने से त्योहारी छुट्टी शुरू हो गई है।
दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। अवकाश को लेकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। विभागीय आदेशानुसार प्रदेश में 64 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। राज्य शासन ने शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश में दीपावली और दशहरा पर छुट्टी के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए भी आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में 64 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। इसमें छह दिनों तक दशहरा की छुट्टी और छह दिन तक दीपावली पर अवकाश रहेगा।

वहीं छह दिन की शीतकालीन छुट्टी और 45 दिन ग्रीष्मकालीन छुट्टी भी शामिल है। ये है छुट्टी का शेड्यूल प्रदेश में 23 अक्टूबर से छुट्टी शुरू हो जाएगी। दशहरे पर स्कूलों में 23 से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। दीपावली पर 11 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा शीतकालीन 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद ग्रीष्मकालीन छुट्टी 1 मई 2024 से 15 जून 2024 तक स्कूलों में में छुट्टी रहेगी।
- उद्योग मंत्री देवांगन ने शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की गहरी संवेदना, संजय नगर वार्ड के लक्ष्मण बन बस्ती में दो दिन पूर्व बाउंड्रीवॉल डहने से मासूम की गई थी जान….
- पीएम जनमन योजना से कोरबा जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास और समृद्धि की नई दिशा: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…
- होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
- छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक सम्पन्न….
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट….



