छत्तीसगढ़स्टूडेंट कॉर्नर

CG High Court Recruitment 2023 : सहायक ग्रेड-III के लिए 143 पदों पर निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

सीजी हाई कोर्ट ने यह भर्ती अधिसूचना विभिन्न पदों को भरने के लिए जारी की

छत्तीसगढ़ सरकार ने सीजी हाई कोर्ट भर्ती 2023 (CG High Court Recruitment 2023) के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सीजी हाई कोर्ट ने यह भर्ती अधिसूचना विभिन्न पदों को भरने के लिए जारी की है।

छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी रोजगार की तलाश कर रहे आवेदकों के लिए यह सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे विभिन्न पदों के लिए जारी अधिसूचना के तहत सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 143 पदों पर सहायक ग्रेड-III के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in/ के माध्यम से अपना आवेदन भर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर देर शाम 11 बजकर 59 मिनट कर उक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Chhattisgarh High Court Recruitment 2023 हाइलाइट्स

  • भर्ती संगठन का नाम: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय,
  • बिलासपुर परीक्षा का नाम: सहायक ग्रेड-III रिक्तियों की
  • संख्या: 143 पद
  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 05 अक्टूबर 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2023
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • श्रेणी: सरकारी नौकरी
  • आयु सीमा: 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक (विभिन्न श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट है)
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और कौशल टेस्ट
  • कार्य स्थान: बिलासपुर वेतनमान: 19,500 से 62,000 रुपये तक
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://highcourt.cg.gov.in/ Chhattisgarh High Court Bharti 2023 रिक्ति विवरण
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत सहायक ग्रेड-III के कुल 143 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के तहत रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है- 
  • अनारक्षित – 72 (21 महिलाओं और 4 दिव्यांगों के लिए)
  • अनुसूचित जाति- 23 (6 महिलाओं और 1 दिव्यांगों के लिए)
  • अनुसूचित जनजाति- 28 (8 महिलाओं और 1 दिव्यांगों के लिए)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग- 20 (6 महिलाओं और 1 दिव्यांगों के लिए) कुल- 143

CG High Court Recruitment 2023 पात्रता मानदंड

सीजी हाई कोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना की मानें तो सहायक ग्रेड- III पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। पात्रता मानदंडों में शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा प्रमुख है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड विवरण निम्नलिखित है-

शैक्षिक योग्यता - उक्त पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिये। उम्मीदवार के पास ITI या किसी समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में 01 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होना चाहिये।
आयु सीमा - छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, सहायक ग्रेड III पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष आवश्यक है। आपको बता दें कि विभिन्न श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को उनके श्रेणी के अनुसार आयु सीमा में छूट के प्रावधान हैं। इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें। 

Chhattisgarh High Court Recruitment 2023 वेतनमान

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उल्लिखित पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत प्रतिमाह 19,500 रुपये से 62,000 रुपये के बीच समेकित वेतन प्राप्त होगा।

Chhattisgarh High Court Bharti 2023 चयन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के तहत सहायक ग्रेड III पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है –

  • लिखित परीक्षा- बहुविकल्पीय (50 MCQ)
  • कौशल परीक्षा- कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (हिन्दी एवं अंग्रेजी)
  • CG High Court Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भर्ती 2023 आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित है। इन पदों पर आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें-

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: सहायक ग्रेड-III पदों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें
  • स्टेप 5: डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
Senior Desk Bol CG

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button