रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा chhattisgarh assembly election 2023 की तारीखों का ऐलान हो गया है। यहां 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव रिजल्ट जारी होंगे। इसी बीच इस बार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों संग कार्यकर्ताओं को परोसे जाने वाले भोजन की थाली और चाय-नाश्ता के प्लेट पर भी चुनाव आयोग की पैनी नजर होगी।
चुनाव आयोग ने चाय-नाश्ते से लेकर भोजन और विशेष थाली के लिए निर्धारित दाम तय कर दिया है। आयोग ने चुनाव प्रचार की सामग्रियों से लेकर रैली में होने वाले सामानों की कीमत भी जारी की है।

आयोग द्वारा तय किए गए सामानों की कीमत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब उम्मीदवार को हर व्यय का हिसाब देना पड़ेगा।
chhattisgarh assembly election 2023 एक हाफ चाय 10 रुपए, एक समोसा 10 रुपए, भोजन की थाली 100 रुपए तय की गई है, इसके आलावा पानी पाउच प्रति बोरी 40 रुपए, समोसा कचौरी, आलू गुंडा प्रति नग 10 रुपए काउंट किया जाएगा। रसगुला प्रति नग 12 रु., गुलाब जामुन 10 रुपए तय किया गया है।

नाट्य मंडली का खर्च भी तय
चुनाव आयोग ने किसी भी कार्यक्रम में आयोजित होने वाले नाट्य मंडली का खर्च भी तय कर दिया है। प्रति मंडली तीन हजार रुपए, पंजाबी ढोल बाजे के लिए पांच हजार प्रतिदिन, बैंड पार्टी के लिए 15 हजार, दो घंटे के संगीत सभा आयोजन के लिए पांच हजार रुपए भुगतान करना होगा।
- ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
- पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
- फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से साकार हो रहे जरूरतमंदों के सपने….
- औद्योगिक निवेश की दिशा में हब के रूप स्थापित हो रहा छत्तीसगढ़, नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 से निवेश, रोजगार और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा….



