छत्तीसगढ़चुनावबस्तर संभागराजनीति
भानपुरी मंडल के 700 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वो इस चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेगी
नारायनपुर विधानसभा के भानपुरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारायनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वो इस चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
कश्यप ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है । जनता कांग्रेस के पिछले 5 साल के कुशासन से तंग आकर , इस चुनाव में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
भय , भूख और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने पिछले 5 साल में प्रदेश को बदहाल स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है । कार्यकर्ता सम्मेलन में आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भानपुरी और मर्दापाल मंडल के 700 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा ।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि जनता से झूठे वादे कर सरकार में आई कांग्रेस पार्टी का सच जनता के सामने आ चुका है , कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ जनता को छलने का काम किया है , जनता ने इस बार भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है ।

कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप , भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी , जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान एवम रेशमा दीवान , बस्तर जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी , भानपुरी मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल , मर्दापाल मंडल अध्यक्ष राम कुमार कोर्राम, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चोपड़ा , विजय तिवारी , दिलीप पाणिग्रही , लक्ष्मी बेलसरिया , भेलकू, रामचंद्र कश्यप , विजय पांडे , नीलकुमारी कश्यप , जयंती कश्यप , भूषण गुप्ता ,प्रवीण सांखला, दयानिधि ठाकुर , खितेश मौर्य, हरदेव बघेल , लिंगू कश्यप , मंगलू , रघुनाथ कश्यप , फकीर , गणेश सेठिया ,उमाकांत कश्यप , सुनील कश्यप , ,कौशील्या ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे ।
- खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल
- छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….
- प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता…..



