छत्तीसगढ़बस्तर संभाग
बीजापुर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मौत, एके-47 राइफल बरामद
बंदेपारा और कोरंजेड के जंगल में पुलिस के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मंगलवार की सुबह बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा और कोरंजेड के जंगल में पुलिस के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से एके 47 रायफल बरामद हुई है।
आईजी बस्तर पी सुंदरराज के अनुसार मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले मद्देड़ थाना क्षेत्र कोरंजेड व बंदेपारा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी डीवीसीएम नागेश, सचिव एसीएम बुच्चन्ना,एसीएम विश्वनाथ व अन्य 15 से 20 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व सीआरपीएफ 170 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

तलाशी अभियान जारी
मंगलवार की सुबह सर्चिंग के दौरान बंदेपारा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके 47 रायफल बरामद हुई। मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि नक्सली कोरंजेड व बंदेपारा के जंगल में कैम्प लगाये हुए थे। इधर मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सर्चिंग अभियान जारी है।
- महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
- दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सेवती और अंजू बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा से आसान हुआ सफर और बढ़ी कमाई, हर महीने हो रहा 10 से 12 हजार रुपए का शुद्ध लाभ….
- बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार….
- विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….
- घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश….


