छत्तीसगढ़बस्तर संभाग
बीजापुर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मौत, एके-47 राइफल बरामद
बंदेपारा और कोरंजेड के जंगल में पुलिस के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मंगलवार की सुबह बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा और कोरंजेड के जंगल में पुलिस के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से एके 47 रायफल बरामद हुई है।
आईजी बस्तर पी सुंदरराज के अनुसार मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले मद्देड़ थाना क्षेत्र कोरंजेड व बंदेपारा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी डीवीसीएम नागेश, सचिव एसीएम बुच्चन्ना,एसीएम विश्वनाथ व अन्य 15 से 20 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व सीआरपीएफ 170 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

तलाशी अभियान जारी
मंगलवार की सुबह सर्चिंग के दौरान बंदेपारा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके 47 रायफल बरामद हुई। मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि नक्सली कोरंजेड व बंदेपारा के जंगल में कैम्प लगाये हुए थे। इधर मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सर्चिंग अभियान जारी है।
- रायगढ़ के ग्राम रियापाली में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..
- रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..
- छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता….
- छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026-
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा कॉलेज को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात, 30 लाख के अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन, बाउंड्रीवॉल और बालिका शौचालय के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की….



