स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़धर्म-समाजरायपुर संभाग

महाशिवरात्रि पर 25 वर्षों की परंपरा का अनवरत निर्वहन,हनुमान मंदिर में 30 जोड़ों ने किया सामूहिक लघु रुद्राभिषेक

रायपुर। राजधानी के तात्यापारा स्थित 1100 वर्ष प्राचीन दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।मंदिर समिति द्वारा आयोजित विशेष ‘सामूहिक लघु रुद्राभिषेक’ में 30 जोड़ों ने एक साथ बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। लगभग 25 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का इस वर्ष भी भव्य और सफल आयोजन किया गया।

अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। वैदिक ऋचाओं की ध्वनि और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र की मंगलकामना की प्रार्थना की।

आयोजन मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप राजिमवाले, उपाध्यक्ष दीपक किरवईवाले, सचिव अनिल गनोदवाले, सह-सचिव सौरभ देव, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले, प्रमुख सलाहकार श्री मिलिंद शेष, महिला प्रमुख सुरेखा हिशीकर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य पुजारी संदीप देशपांडे द्वारा अनुष्ठान का सुचारू संचालन किया गया।

मंदिर समिति की शेष समस्त कार्यकारिणी ने भी प्रबंधन में अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता निभाई। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि वर्षों चली आ रही परम्परा को सहेजने और सामूहिक आध्यात्मिक चेतना के जागरण का भी प्रेरक उदाहरण सिद्ध है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button