स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
गम्मत

The Kerala Story 2 का ट्रेलर रिलीज, दिखी तीन हिंदू लड़कियों की परेशान कर देने वाली कहानी

The Kerala Story 2: नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म द केरल स्टोरी 2का हाल ही में दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। साल 2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का यह अगला पार्ट एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है. इस फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाई जाएगी।

सनशाइन पिक्चर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर शेयर किया है। मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘उन्होंने हमारी बेटियों को निशाना बनाया। उन्होंने उनका भरोसा तोड़ा. उन्होंने उनका भविष्य छीन लिया। इस बार हम चुप नहीं रहेंगे। कहानी इससे आगे भी जारी रहेगी. इस बार सहेंगे नहीं। लड़ेंगे. केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है. सिनेमाघरों में 27 फरवरी, 2026 को।

सामने आए इस ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती है: जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है। इसके तुरंत बाद कहानी राजस्थान की तरफ मुड़ती है, जहाँ एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पोक्सो (POCSO) शिकायत दर्ज कराने पहुँचता है. उनका आरोप है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है।

उन माता-पिता का दर्द और बेबसी आगे आने वाली कहानी का माहौल सेट कर देती है। वहाँ से कहानी मध्य प्रदेश पहुँचती है, जहाँ कथित तौर पर एक हिंदू युवती को धोखे से शादी के जाल में फंसाया जाता है, और फिर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। उसकी खामोश तकलीफ और अकेलापन, धोखे और टूटे हुए भरोसे की एक डरावनी तस्वीर पेश करते हैं।

वहीं, इस कहानी का तीसरा हिस्सा हमें वापस केरल ले जाता है. यहां एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव रखता है।जब वह लड़की साफ तौर पर कह देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी, तो हालात बिगड़ने लगते हैं।ट्रेलर में तीखी बहस और टकराव के सीन दिखाए गए हैं, जहाँ उस पर अपने विश्वास को छोड़ने का दबाव बनाया जाता है, जो पहचान, आस्था और निजी आजादी के बीच की जंग को दर्शाता है।

फिल्म द केरल स्टोरी 2 में एक्ट्रेस उल्का गुप्ता अदिति भाटियाऔर ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस तीनों की जिंदगी उस वक्त अंधेरे में उतरने लगती है, जब वे तीन मुस्लिम युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंहने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button