स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
भारत

Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, चांदी 10,000 से ज्यादा महंगी

Gold Silver Price: शादी के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं। कल रात एमसीएक्स (MCX) पर आई तेजी का असर आज रिटेल मार्केट में भी साफ दिखाई दे रहा है।

MCX पर क्या रहा हाल?

सोना ₹117 की तेजी के साथ ₹1,56,993 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
मार्च वायदा चांदी ₹10,649 की भारी छलांग लगाकर ₹2,52,042 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.
इस तेज उछाल का असर 21 फरवरी की सुबह घरेलू बाजार में भी देखने को मिला.
आज का सोने का भाव (21 फरवरी)

24 कैरेट (शुद्ध सोना)

15,752 प्रति ग्राम
1,57,520 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट (जेवराती सोना)

14,440 प्रति ग्राम
1,44,400 प्रति 10 ग्राम

चांदी का रेट

चांदी में लगातार मजबूती बनी हुई है।
ताजा भाव: ₹270 प्रति ग्राम
2,70,000 प्रति किलोग्राम

बाजार में कल के भारी उछाल के बाद आज कीमतें 2.64 लाख से 2.70 लाख प्रति किलो के दायरे में बनी हुई हैं. एक ही दिन में 10,000 से ज्यादा की तेजी ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है.

प्रमुख शहरों में 24K सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 1,59,500
मुंबई: 1,57,370
चेन्नई: 1,58,820
लखनऊ: 1,57,530

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button