Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, भारत में इस दिन होगा लॉन्च

Nothing Phone 4a: Nothing Phone 4a को 5 मार्च को लॉन्च किया जाना है और ये भारत सहित कई अन्य ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। अभी तक फोन के केवल रेंडर्स ही देखने को मिल रहे थे, लेकिन अब Nothing ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन को ऑफिशियली रिवील कर दिया है। टीजर इमेज में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ नजर आता है, जिसे हॉरिजॉन्टल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल में रखा गया है। ये काफी हद तक अपने पिछले वर्जन Phone 3a के समान ही दिखता है।
इस बार भी LED फ्लैश को कैमरा आइलैंड के बाहर रखा गया है। डिवाइस व्हाइट कलर वेरिएंट में दिखाया गया है और इसमें कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल बरकरार रखा गया है।Nothing ने X पर एक पोस्ट में Phone 4a को टीज किया है। फोन में ग्लास पैनल के नीचे स्क्रू और इंटरनल कंपोनेंट्स दिखाई देते हैं। इसके साथ एक नया नोटिफिकेशन अलर्ट इंटरफेस भी नजर आता है, जिसे रूमर्ड Glyph Bar बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सात अलग अलग LED हो सकती हैं। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ एक अतिरिक्त बटन दिखाई देता है, जिसका यूज खास फंक्शन ट्रिगर करने के लिए किया जा सकता है।जैसा की हमने बताया, Nothing Phone 4a का डिजाइन काफी हद तक Phone 3a के समान ही है, लेकिन इस बार LED लाइट को पिल शेप कैमरा आइलैंड के चारो ओर रखा गया है।
कंपनी ने अभी फुल स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हाल ही में बताया था कि Phone 4a सीरीज Qualcomm के Snapdragon चिपसेट से लैस होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.71GHz बताई जा रही है।
फोन में 5,400mAh बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।डिस्प्ले की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 6.7 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। Nothing Phone 4a सीरीज को 5 मार्च को भारत समेत अन्य ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से और डिटेल सामने आने की उम्मीद है।



