एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म, टीजर हुआ रिलीज

मुंबई। एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. इस कपल की शादी के दो दिन बाद उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ (Ranbaali) के मेकर्स ने फैंस को एक खूबसूरत तौहफा दिया है। शादी के दो दिन बाद ही मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘ओ मेरे सजन’ की भी झलक दिखाई है। जिसमें इस कपल की शादी दिखाई गई है. इसके साथ ही मेकर्स ने कपल को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं।
रणबाली और जयम्मा के बीच दिखा प्यार
बता दें कि मेकर्स ने नवविवाहित जोड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस को सरप्राइज देने के लिए फिल्म से जुड़ा एक खास गाना रिलीज किया है. इस गाने में रणबाली (विजय देवरकोंडा) और जयम्मा (रश्मिका मंदाना) की शादी और उसके बाद दोनों के बीच के प्रेम को दिखाया गया है।
1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत दोनों की शादी के बाद गृह प्रवेश से होती है। जहां रणबाली और जयम्मा की आरती उतारी जाती है. इसके बाद जयम्मा कलश को ढुलकाकर घर में प्रवेश करती हैं. इसके बाद वीडियो में पति-पत्नी के बीच के सौम्य प्रेम और रोमांस को दिखाया जाता है. वीडियो के अंत में मेकर्स ने विजय और रश्मिका को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं. हिंदी में ‘ओ मेरे साजन’ नाम से रिलीज हुए, इस गाने में श्वेता मोहन और जावेद अली ने आवाज दी है. जबकि संगीत अजय-अतुल का है।
11 सितंबर को रिलीज होगी ‘रणबाली
राहुल सांकृत्यायन रा निर्देशित फिल्म ‘रणबाली’ एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है. फिल्म में विजय देवरकोंडा‘रणबाली’ के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में विलेन की भूमिका में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी ये फिल्म है।



