होली के रंग में भंग, दो दिन में हुई 4 हत्याएं, कहीं रंग लगाने पर तो कहीं डांस को लेकर बलवा

रायपुर। रायपुर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रंगों के त्योहार होली पर अनेक दर्दनाक वारदातें हुईं। इसमें पिछले दो दिनों में 4 युवकों की हत्या कर दी गई। मामूली बात शुरू हुआ झगड़ा विवाद बन गया और लोगों की जान चली गई। हत्या की वजह कहीं नशाखोरी, रंग लगाने को लेकर तो कहीं डांस करने को लेकर हुए झगड़े के चलते हत्याएं हुईं।
रायपुर सिटी के गंज इलाके के अलावा आरंग, खरोरा, विधानसभा और तिल्दा-नेवरा में हत्या की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के अलावा कई जगह लड़ाई-झगड़ा भी हुआ है। हालांकि पुलिस ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए थे। आदतन और सक्रिय बदमाशों के खिलाफ होली के पहले से कार्रवाई शुरू कर दी थी। दो दिन से चल रही थी तलाश: आरोपी बिट्टू की एक मामले में पुलिस को तलाश थी। गंज पुलिस दो दिन पहले उसके घर गई थी। वह घर में नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को आरोपी को थाना उपस्थित कराने के लिए कहा भी था।
कई जगह चाकूबाजी
होली में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। पेट्रोङ्क्षलग के अलावा संदिग्धों और सक्रिय बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। कई बदमाशों को होली से पहले जेल भेज दिया गया था। इसके बावजूद कई जगह चाकूबाजी की घटनाएं हुई। तिल्दा नेवरा में होली के दिन मामूली विवाद होने पर गोलू उर्फ कछुवा ने अपने पड़ोसी लाला यादव के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे लाला बुरी तरह घायल हो गए।
उसकी हालात गंभीर है। विधानसभा इलाके में ग्राम सकरी में मान रात्रे उर्फ कुलू ने होली के दिन हुए झगड़े का बदला लेते हुए गुरुवार शाम को दुर्गेश सिन्हा को चाकू मार दिया। उसके पेट में गंभीर चोट आई है। आरोपी मान रात्रे ने इससे दो दिन पहले भी पुरुषोत्तम साहू को रंग लगाने के नाम पर विवाद किया। इसके बाद पुरुषोत्तम को चाकू मार दिया। इसी तरह धरसींवा के ग्राम सांकरा में होली खेलने के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद हिम्मत और उसके साथियों ने शिखर साहू को चाकू मार दिया।
जबरदस्ती रंग लगाया, विरोध करने पर मार डाला
आरंग में बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे नीरज लोधी अपने दोस्त मोनू ठाकुर और नीलेश लोधी के साथ बाइक से चाय पीने जा रहे थे। तीनों जैसे ही साहूपारा के रामनगर चौक के पास पहुंचे, तो वहां खड़े मनीष कुमार निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, योगेंद्र ऊर्फ बीरू व अन्य लोग होली खेल रहे थे। युवकों ने तीनों को रंग गुलाल लगाने के लिए रोक लिया। उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। रंग लगाने से मना करने पर युवकों ने तीनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। मोनू और नीलेश किसी वहां से निकल गए। नीरज को आरोपियों ने पकड़ लिया। इसके बाद चाकू, लाठी व अन्य से मार-मार कर की उनकी हत्या कर दी। नीरज की हत्या से लोग आक्रोशित हो गए। थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू, योगेंद्र निषाद उर्फ वीरू उर्फ बालू, गौतम कुमार साहू, भोजराम उर्फ भोजू, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। घटना में मृतक नीरज अपने माता-पिता का एकलौता संतान था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे हैं। घटना के विरोध में लोधी समाज ने भी विरोध प्रदर्शन किया था।
डांस के दौरान झगड़ा, मां के साथ नाबालिगों ने की हत्या
डांस करते समय हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक खरोरा के ग्राम मांठ में होली के दौरान डीजे बजाते हुए कुछ लडक़े डांस कर रहे थे। मोहित धीवर, देवा वर्मा व कमल नारायण उर्फ राघव यादव का एक नाबालिग से झगड़ा हो गया। तीनों युवक नाबालिग को मारने लगे। नाबालिग भागकर अपने घर पहुंचा। उसके बड़े भाई ने चाकू व मां हीराबाई पटेल ने हंसिया से तीनों युवकों पर हमला किया। मोहित के सीने में चाकू मारा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दो साथी राघव व देवा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हीरा बाई और उसके दोनों नाबालिग लडक़ों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
भतीजे को अस्पताल पहुंचाया तो भाइयों ने मार डाला
विधानसभा इलाके में होली पर युवक की उसके ही भाइयों ने पीट-पीटकर हत्या कर डाली। बुजुर्ग पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम मटिया में लोकनाथ विश्वकर्मा तीन बेटों कमलेश, दिनेश और अखिलेश के साथ रहते हैं। कमलेश के बेटे के तबीयत खराब हो गई। इस पर बच्चे और उसकी मां को कमलेश का छोटा भाई दिनेश अस्पताल ले गया। इससे नाराज कमलेश ने छोटे भाई अखिलेश के साथ मिलकर दिनेश को पीट दिया। बिना पूछे अस्पताल ले जाने का आरोप लगाते हुए दोनों ने लाठी से पीट-पीटकर दिनेश की हत्या कर दी।
जिसकी तलाश में थी पुलिस, उसी ने की हत्या
गंज थाना क्षेत्र में जिसकी तलाश में पुलिस लगी थी, उसी युवक ने अपने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी नशे का आदी है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे इंजीनियङ्क्षरग कॉलोनी फाफाडीह में नाले के पास एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान चूनाभ_ी निवासी राजा साहू के रूप में हुई। मृतक सुबह लगभग 8:00 बजे घर से निकला था।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उसमें मृतक बिट्टू यादव के साथ दोपहिया से जाते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया। इसमें खुलासा हुआ कि बिट्टू और राजा दोनों साथ में घूमते-फिरते थे। कुछ दिन पहले आरोपी बिट्टू अपनी गाड़ी में टूटफूट होने के एवज में राजा से पैसों की मांग कर रहा था।राजा पैसे नहीं दे रहा था। घटना वाले दिन भी आरोपी उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।



