छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ में 40 नए गो-धाम को मिली मंजूरी फैसला, इन जिलों में मिली स्वीकृति

रायपुर। पशुधन विकास विभाग ने गो-वंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए गो-धाम योजना के अंतर्गत प्रदेश में 40 और नए गो-धाम खोलने की मंजूरी दी है। जारी आदेश के अनुसार सरगुजा जिले के विश्वनाथ गोविंद ग्राम पंचायत अंबिकापुर सहित बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, नारायणपुर और जशपुर जिलों में गो-धाम स्थापना की स्वीकृति दी गई है।
राज्य गौ सेवा आयोग को यह तय करने के निर्देश दिए गए हैं कि गो-धाम स्थापना पर होने वाला समस्त व्यय योजना के प्रावधानों के अनुरूप राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड रायपुर से प्राप्त राशि से किया जाए। साथ ही गो-धाम में गो-वंशीय पशुओं के विस्थापन से पहले सभी आवश्यक अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाएं तय की जाएं।



