इजराइल और ईरान जंग के बीच कैसे सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतें भी गिरी

नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में संकट के बावजूद, भारत में सोने की कीमतें गिर रही हैं। 7 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 161,270 प्रति 10 ग्राम हो गई. मुंबई में यह कीमत 161,120 प्रति 10 ग्राम है।
एक और कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 7 मार्च की सुबह गिरावट आई। इसकी कीमत 284,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 600 गिरकर 2,71,700 प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की हाजिर कीमत 1.4 प्रतिशत बढ़कर $83.40 प्रति औंस हो गई।
6 मार्च को दिल्ली बुलियन मार्केट में सोने का भाव 1,100 या करीब एक परसेंट गिरकर 1,64,100 प्रति 10 ग्राम हो गया। ऐसा लगातार दूसरे दिन ट्रेडर्स की प्रॉफिट-बुकिंग की वजह से हुआ। हालांकि, मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से विदेशों में सेफ-हेवन एसेट्स की डिमांड बढ़ गई। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड $14.70 या 0.29 परसेंट बढ़कर $5,095.81 प्रति औंस हो गया।



