Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म का ट्रेलर रिलीज़, फैंस हुए दीवाने

Dhurandhar 2 Trailer: द रिवेंज के मेकर्स ने आखिरकार आज, 7 मार्च को ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां धुरंधर खत्म हुई थी। रणवीर सिंह के अलावा, फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा भी अहम रोल में हैं। धुरंधरद रिवेंज ट्रेलर आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी, जो ईद के साथ ही है।
इससे पहले एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर बताया था कि फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11.01 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. इस पोस्टर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमजा के किरदार में काफी इनटेंस लग रहे हैं. इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 19 मार्च को ये फिल्म थिएटर्स में सोलो रिलीज होने वाली है.



