रायपुर में तेल-गैस संकट के बीच सोने-चांदी में राहत, जानें आज क्या है कीमत…

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालात और तेल-गैस संकट के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने शादी के सीजन में लोगों को बड़ी राहत दी है। बीते 15-20 दिनों में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 1.65 लाख रुपए से घटकर 1.47 लाख रुपए तक पहुंच गई है, वहीं चांदी के दामों में भी 50 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
कीमतों में इस नरमी का सीधा असर राजधानी के सराफा बाजार में दिखाई दे रहा है, जहां शादी सीजन के चलते खरीदारों की भीड़ बढऩे लगी है और बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक अस्थिरता के चलते निवेशकों का रुझान फिलहाल तेल और गैस जैसे संसाधनों की ओर ज्यादा है, जिससे सोने-चांदी की मांग पर असर पड़ा है और कीमतें नीचे आई हैं।
1 जनवरी- 137500-223500
15 जनवरी- 235500-284500
29 जनवरी- 187000-413700
1 फरवरी-163300- 290000
26 फरवरी- 165950-267600
1 मार्च- 167700- 275000
23 मार्च- 147000-235500



