स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त कार्यवाही के आदेश के साथ की रोपवे हादसे में मृतका को ₹5 लाख एवं पीड़ितों को ₹50 हज़ार रुपयों के मुआवजे की घोषणा

रायपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रविवार को हुए दर्दनाक रोपवे हादसे को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस भीषण दुर्घटना में रायपुर की आयुषी धावरे की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे का शिकार हुए सभी घायलों की विस्तृत सूची भी अब सामने आ गई है। मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा और दिए सख्त निर्देश। इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश देते हुए मुआवजे की घोषणा की है। मृतका आयुषी के परिजनों को ₹5 लाख और शेष सभी 16 घायलों को ₹50,000-₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

FIR और उच्च स्तरीय जांचलापरवाही बरतने वाली कंपनी और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। प्रशासन को इस पूरी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रोपवे का संचालन तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बंद कर दिया है।

हादसे में हताहतों की विस्तृत सूची

मृतका: आयुषी धावरे (28 वर्ष)

घायल श्रद्धालु

1. ऋषभ धावरे (29 वर्ष)

2. छायांश धावरे (16 वर्ष)

3. मनस्वी उपासे (12 वर्ष)

4. तनलाल नागेश्वर (65 वर्ष)

5. हेमलाल नागेश्वर (38 वर्ष)

6. हेमिन नागेश्वर (62 वर्ष)

7. कुलशी नागेश्वर (35 वर्ष)

8. पूर्वी नागेश्वर (7 वर्ष)

9. टिया नागेश्वर (3 वर्ष)

10. अमलेश नागेश्वर (30 वर्ष)

11. कुमेश साहू (42 वर्ष)

12. टोमेश्वरी साहू (30 वर्ष)

13. हर्ष साहू (9 वर्ष)

14. गोविंद स्वामी (65 वर्ष)

15. नमिता स्वामी (48 वर्ष)

16. कुशामिता स्वामी (10 वर्ष)

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button