iPhone 17 Pro खरीदने का सही समय, बड़ी छूट के साथ पाएं नया ऑफर

नई दिल्ली। Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro पर इन दिनों शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी के इस लेटेस्ट प्रो मॉडल को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसकी कीमत में कटौती के साथ इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप लंबे समय से iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। इतिहास Apple के iPhone 18 Pro मॉडल्स के लॉन्च से पहले मौजूदा जनरेशन iPhone 17 Pro पर ऑफर मिल रहा है। आमतौर पर नए मॉडल की एंट्री से पहले पुराने मॉडल्स पर डिस्काउंट देखने को मिलता है। इसी वजह से iPhone 17 Pro की कीमत में भी कमी आई है। हालांकि, ऐसे ऑफर्स सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की पूरी जानकारी जरूर देख लें।
iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट Croma की आधिकारिक वेबसाइट पर 1,29,490 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। इसकी लॉन्च कीमत 1,34,900 रुपये थी। यानी ग्राहकों को करीब 5,410 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा SBI, ICICI और AXIS बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त 4,000 रुपये तक की छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है। बैंक ऑफर मिलने के बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है। Apple iPhone 17 Pro को पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए A19 Pro चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह चिपसेट गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों को आसानी से संभालने में सक्षम है। फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिलता है।
बैटरी के मामले में भी iPhone 17 Pro को पहले के मॉडल्स से बेहतर बनाया गया है। Apple के मुताबिक, यह फोन सिंगल चार्ज पर 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। हालांकि वास्तविक इस्तेमाल में बैटरी बैकअप यूजर के इस्तेमाल, नेटवर्क और सेटिंग्स पर निर्भर करता है। फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 Pro में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 8x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।