कांग्रेस ने पिछले यानी 2018 के विधानसभा चुनावों में किसानों के कर्ज माफ का वादा किया था। इस वादे के बदौलत कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भारी जीत दर्ज करने में मदद मिली थी। एक बार फिर से कांग्रेस सत्ता में भारी जीत के साथ वापसी के लिए यही दाव फेंक रही है.

छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। कहा कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता बरकरार रखती है, तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान डाले जाएंगे। भूपेश बघेल सरकार ने पहले कहा था कि उसने 2018 का वादा पूरा करते हुए राज्य के 18.82 लाख किसानों के 9,270 करोड़ रुपये के कृषि लोन माफ कर दिए हैं।

सक्ती विधानसभा में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने लोगों से एक बार फिर कांग्रेस को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस को चुनें ताकि हम किसानों के लोन माफ कर सकें।
- पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, 11 वैद्य सम्मेलनों से 1600 से अधिक वैद्यों को मिला प्रशिक्षण, हीलर हर्बल गार्डन और आधुनिक उपकरणों से बढ़ी क्षमता….
- युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा…
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…..
- सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी….
- पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……



