स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
राज्य सरकाररायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का अंत: मंत्री केदार

रायपुर। मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को टाटीबंध मंडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा, अब राज्य में पूरी तरह से भयमुक्त और शांत वातावरण स्थापित हो चुका है। जिन क्षेत्रों में कभी दहशत का माहौल था, वहां आज आम लोग खुलकर जीवन जी रहे हैं और विकास की नई धारा बह रही है।

स्थानीय लोगों की खुशी इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रदेश इस तरह नक्सलवाद से मुक्त हो पाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र सरकार को दिया है। लोकसभा में नक्सलवाद पर होने वाली चर्चा को लेकर कहा कि यह पूरे देश के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज देश एक ऐसे दौर में पहुंच चुका है जहां दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button