एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की गिरफ्तारी होगी, सरकारी गवाह बनाने से ED का इनकार…

नई दिल्ली । एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका लगा है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन के सरकारी गवाह बनने की याचिका का कड़ा विरोध किया है। ED का कहना है कि जैकलीन का इस केस में बिहेवियर संदिग्ध रहा है।
ईडी ने दिल्ली कोर्ट को बताया कि उनके पास जैकलान के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। ED ने इस मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है. ED के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी थी. सुकेश के काले कारनामों को जानते हुए भी जैकलीन ने सुकेश संग रिश्ता जारी रखा। उसके कीमती गिफ्ट्स को स्वीकार किया. जैकलीन ने जिस तरह केस में खुद को पीड़ित बताया है वो सबूतों के खिलाफ है।
कोर्ट में ED ने कहा कि सुकेश के असली चेहरे और उसके क्रिमिनल बैकग्राउंड की हिस्ट्री पता होते हुए भी जैकलान ने ये रिश्ता नहीं तोड़ा। उससे कीमती तोहफे लिए। सुकेश की काली कमाई को खुद के और अपने परिवार के लिए इस्तेमाल किया. इन बातों से साफ है कि जैकलीन ने जानबूझकर फंड्स के सोर्स की अनदेखी की. वो सुकेश के साथ मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस का हिस्सा रही।
ED ने साफ किया कि एक्ट्रेस का गवाह बनने का दावा मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें निर्दोष साबित नहीं करता. जैकलीन और सुकेश का ये केस लंबे समय से चल रहा है. सुकेश और जैकलीन के अफेयर में होने का खुलासा हुआ था।



