तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय, इधर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन पोस्ट चर्चा में…

तमिलनाडु। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में जोसेफ विजय ने सोमवार को शपथ ग्रहण कर ली। इस ऐतिहासिक अवसर के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की एक पोस्ट ने खासा ध्यान खींचा है।
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद त्रिशा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने समारोह में पहनी हुई साड़ी में अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “द लव इज़ ऑलवेज लाउडर।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इसके मायने निकाल रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में त्रिशा की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वह अपनी मां उमा कृष्णन के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं और पूरी पारंपरिक पोशाक में नजर आईं। उन्होंने नीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर चमेली के फूलों की कढ़ाई की गई थी। इस मौके पर त्रिशा ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें इस समय पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों को भी इस नए नेतृत्व के लिए बधाई दी।
विजय और त्रिशा की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है, जिनमें घिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी और लियो जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। राजनीतिक रूप से जहां विजय के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है,



