
- कांग्रेस प्रत्याशी मो अकबर को हराने के लिए बसपा ने भी अकबर भाई नाम का दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतारा है
छत्तीसगढ़ के कवर्धा विधानसभा सीट पर एक ही नाम के दो प्रत्याशी मैदान में हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई.
इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मो अकबर को हराने के लिए बसपा ने भी अकबर भाई नाम का दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतारा है. नाम के पैतरे से कांग्रेस को कितना नुकसान हो सकता है.

पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों में कवर्धा सीट पर एक ही नाम के दो प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी हैं। यह भी संयोग ही है कि दोनों का नाम बैलेट यूनिट में ऊपर-नीचे रहेगा। कवर्धा से कांग्रेस पार्टी ने अकबर भाई को प्रत्याशी बनाया है। अकबर भाई सरकार के वरिष्ठ मंत्री और पिछली बार इसी सीट से जीते थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस सीट से जिस प्रत्याशी को खड़ा किया है उनका नाम भी अकबर भाई है। बसपा वाले अकबर भाई का नाम कांग्रेस वाले अकबर भाई से ऊपर है।
- कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….
- सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..
- ‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
- डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..
- जंगल से बाजार तक पहुंचा महुआ, CM विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में बदली तस्वीर; जनजातीय परिवारों और महिला समूहों को मिल रही नई आजीविका…..



