
- कांग्रेस प्रत्याशी मो अकबर को हराने के लिए बसपा ने भी अकबर भाई नाम का दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतारा है
छत्तीसगढ़ के कवर्धा विधानसभा सीट पर एक ही नाम के दो प्रत्याशी मैदान में हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई.
इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मो अकबर को हराने के लिए बसपा ने भी अकबर भाई नाम का दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतारा है. नाम के पैतरे से कांग्रेस को कितना नुकसान हो सकता है.

पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों में कवर्धा सीट पर एक ही नाम के दो प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी हैं। यह भी संयोग ही है कि दोनों का नाम बैलेट यूनिट में ऊपर-नीचे रहेगा। कवर्धा से कांग्रेस पार्टी ने अकबर भाई को प्रत्याशी बनाया है। अकबर भाई सरकार के वरिष्ठ मंत्री और पिछली बार इसी सीट से जीते थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस सीट से जिस प्रत्याशी को खड़ा किया है उनका नाम भी अकबर भाई है। बसपा वाले अकबर भाई का नाम कांग्रेस वाले अकबर भाई से ऊपर है।
- मां का इलाज कराने जा रहा पूरा परिवार नाले में बहा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
- CGPSC SI मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
- रायपुर AIIMS में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
- महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव, 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ



