स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Tech & ITअंतराष्ट्रीय

Motorola का नया टैबलेट मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…

Motorola का नया टैबलेट मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स...

नई दिल्ली। Motorola की ओर से नया टैबलेट Moto Pad 70 Pro मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 13 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है जो 3.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह क्वालकॉम के दमदार चिपसेट से लैस होकर आता है। टैबलेट में 10200mAh की विशाल बैटरी लगी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा है। वहीं, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।

Moto Pad 70 Pro की भारत में कीमत 8GB RAM + 128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये है। 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 39,999 रुपये में, और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसकी खरीद के साथ बैंक ऑफर भी दिया है। ICICI बैंक के कस्टमर्स को सीमित समय के लिए टैबलेट की खरीद पर 4000 रुपये की छूट मिलेगी। यानी शुरुआती वेरिएंट को 32,999 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट को 41,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा।

Moto Pad 70 Pro में 13 इंच का LTPS IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। डिस्प्ले में 3.5K (3504×2190 पिक्सल) का रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 99% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। यह टैबलेट ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है जो कि 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। साथ में Adreno 825 GPU का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ में 8GB रैम, और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button