स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
प्रशासनिकExclusiveछत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 19 SAS अधिकारियों का तबादला; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कसावट और शासकीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। IAS अधिकारियों के तबादले के साथ ही, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 07 जुलाई 2026 को राज्य प्रशासनिक सेवा CG SAS के 19 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया है। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के तहत प्रदेश के कई जिला पंचायतों के CEO, नगर निगम आयुक्तों और मंत्रालयीन विभागों में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

कई जिलों के CEO और निगम आयुक्त बदले गए

आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रशासन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ‘बोल छत्तीसगढ़’ आपके लिए लेकर आया है पूरी तबादला सूची| देखें 19 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची:

  • इन्द्रजीत बर्मन: अपर संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, नवा रायपुर।
  • राजीव कुमार पाण्डेय: अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर।
  • भारती चन्द्राकर: अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, नवा रायपुर।
  • दिनेश कुमार नाग: महाप्रबंधक, छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड मुख्यालय, रायपुर।
  • नयनतारा सिंह तोमर: अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर।
  • गोकुल राम रावटे: मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत मुंगेली।
  • आशुतोष चतुर्वेदी: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बलरामपुर रामानुजगंज।
  • अभिषेक कुमार गुप्ता: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी।
  • प्रभाकर पाण्डेय: संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर।
  • शशांक पाण्डेय: अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी CHiPS का अतिरिक्त प्रभार।
  • अरूण कुमार वर्मा: आयुक्त, नगर पालिक निगम, धमतरी।
  • ऋषिकेष तिवारी: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ।
  • विनय कुमार पोयाम: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा।
  • प्रिया गोयल: अपर आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर।
  • योगेन्द्र श्रीवास: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया।
  • अतुल विश्वकर्मा: संयुक्त आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर।
  • रामप्रसाद आंचला: प्रवर श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, कबीरधाम।
  • जी.आर. मरकाम: आयुक्त, नगर पालिक निगम राजनांदगांव।
  • विजयेंद्र सिंह: आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव द्वारा जारी इस आदेश में सभी 19 अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रशासनिक आधार पर किए गए इस तबादले के बाद, नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने का पालन प्रतिवेदन विभाग को सौंपना अनिवार्य किया गया है।

आधिकारिक आदेश क्रमांक ESTB 102(1)/414/2026-GAD-4

bolchhattisgarh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button