छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 07 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में कई जिलों के CEO और नगर निगम आयुक्तों की पदस्थापना बदली गई है।
Table of Contents
IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची
राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुख्य नियुक्तियां और तबादले इस प्रकार हैं:-
रिमिजियुस एक्का (2011 बैच): संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ‘मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019 बैच): जिला पंचायत धमतरी के CEO पद से हटाकर अब ‘उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग’ की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरूचि सिंह (2020 बैच): जिला पंचायत राजनांदगांव से कार्यमुक्त होकर अब ‘आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई’ के पद पर सेवाएं देंगी।
प्रतीक जैन (2020 बैच): जिला पंचायत बस्तर के CEO पद से स्थानांतरित होकर अब ‘मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरबा’ का पदभार संभालेंगे।
जयंत नाहटा (2021 बैच): जिला पंचायत दंतेवाड़ा से अब ‘मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी’ बनाए गए हैं।
युवा अधिकारियों को मिली जिलों की कमान
राज्य सरकार ने युवा प्रशासनिक अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे जिलों के कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है:
एम. भार्गव (2023 बैच): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ से स्थानांतरित होकर अब ‘मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा’ के पद पर कार्य करेंगे।
तन्मय खन्ना (2023 बैच): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा से अब ‘मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर’ की कमान संभालेंगे।
दुर्गा प्रसाद अधिकारी (2023 बैच): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा से स्थानांतरित होकर अब ‘मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजनांदगांव’ के रूप में पदस्थ किए गए हैं।
तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और अपना पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।इस प्रशासनिक सर्जरी के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कामकाज और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसी ही अन्य सरकारी अपडेट्स और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें ‘बोल छत्तीसगढ़’ के साथ।



