छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने ही अटल जी के नेतृत्व में आप सभी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। इसलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है – भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। आज हर तरफ एक ही गूंज है – भाजपा आवत हे।
पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है। लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ मतदान कर रहे हैं। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि बिना डरे, बिना हिचके मतदान अवश्य करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में कहा कि सरगुजा संभाग में मानव तस्करी और नशे का कारोबार बेतहाशा बढ़ गया है। बहन-बेटियों को अपराधी निशाना बना रहे हैं। गरीब परिवारों की अनेक बच्चियां गायब हो गई हैं। बेटियां कहां गई इसका कांग्रेस सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 9 वर्षों में भाजपा सरकार सैकड़ों आदिवासी परिवारों को पट्टा दे चुकी है। 80 हजार से ज्यादा नए पट्टे भी शामिल है। इसलिए हर छत्तीसगढ़िया कह रहा है कि भाजपा आवत हे… सरगुजा ने भी हुंकार भरी है कि अबकी बार भाजपा सरकार।
पीएम मोदी ने रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कि घुसपैठियों की वजह से आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। इनके तुष्टिकरण के कारण तीज त्योोहार मनाना मुश्किल हो गया है। इसलिए हर कोई कह रहा है अउ नई सहिबो बदल के रहिबो…।
मोदी ने जूदेव को किया याद
दिलीप सिंह जूदेव को यादा किया। मोदी ने कहा कि सरगुजा ने दिलीप सिंह जूदेव जी जैसा समर्पित नेतृत्व दिया था। भाजपा का ऐसा ही नेतृत्व रहा है, जिसने हमेशा गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़े और आदिवासी समाज की आकांक्षाओं को समझा है।
- ‘अक्टूबर में हर निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बरसात के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की….
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण के लिए 6.30 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति….
- राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..
- कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..



