
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है। कारीगुंडम घोर नक्सल प्रभावित इलाका है। मतदान प्रक्रिया सीआरपीएफ 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में हो रही है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत जैसे ही मंगलवार की सुबह पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हुआ. कारिगुंडम क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं को वोट डालने के लिए खड़े देखा गया।

मतदान केंद्र पहुंचने से रोकने की कोशिश
सुकमा में चल रहे मतदान के बीच नक्सलियों ने फायरिंग कर वोटर्स को मतदान केंद्र पहुंचने से रोकने की कोशिश की. कोंटा थाना क्षेत्र के बंडा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई. दूरमा और सिंगाराम के जंगल में नक्सलियों ने बीजीएल दाग दिए. भारी संख्या में सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम मौके पर तैनात है. गनीमत ये रही कि इस घचना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल…..
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….



