स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

बेकरी सामान पर थूक लगाकर बेचने का आरोप, हिंदू संगठनों ने बाप-बेटे को किया पुलिस के हवाले

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने बेकरी प्रोडक्ट्स में थूक लगाकर बेचने का आरोप लगाया है। साथ ही हंगामा करते हुए दुकान संचालक बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तिफरा यदुनंदन नगर में स्थित एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हिंदू संगठनों ने बेकरी प्रोडक्ट्स पर थूक लगाकर बेचने का आरोप लगाया है। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा भी किया और बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि बाप-बेटे खुद को हिंदू बताकर दुकान चला रहे थे, जबकि दोनों धर्म विशेष से जुड़े हैं। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button