स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Tech & IT

Honor X7e Plus 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 8100mAh बैटरी, 8GB रैम

नई दिल्ली। Honor X7e Plus 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में उतारा है। फोन में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB रैम है, और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है और फास्ट चार्जिंग भी है। फोन में कई तरह के AI फीचर्स परोसे गए हैं जिनमें एआई मैमोरी, सर्कल टू सर्च, एआई इरेजर, एआई समरी आदि शामिल हैं।

Honor X7e Plus 5G Price Honor X7e Plus 5G को कंपनी ने कतर में लॉन्च किया है जहां पर इसके 6GB+128GB बेस वेरिएंट की कीमत QAR 999 (लगभग 26000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को तीन रंगों में से चुना जा सकता है जिसमें Desert Gold, Velvet Black, और Meteor Silver शामिल है। Honor X7e Plus 5G Specifications Honor X7e Plus 5G फोन में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है। यह फोन एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है जो कि 1592 x 720 पिक्सल का है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 1020 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह आई कम्फर्ट मोड से भी लैस है जिससे आंखों पर बुरा प्रभाव न पड़े। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB रैम है, और 256GB स्टोरेज दी गई है।

फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। Also Read – अनलिमिटेड 5G डेटा को लेकर फैली अफवाह का खुलासा कैमरा की ओर देखें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इसमें साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। फोन में 8100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग है। कंपनी ने इस फोन को IP68, IP69, और IP69K रेटिंग दी है। यह क्रश रसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन के डाइमेंशन 168.3 x 78.54 x 8.3mm हैं, और वजन 216.5 ग्राम है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button