स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

रायपुर के इन इलाकों में बनेगी नई ‘4-लेन’ सड़कें, 200 करोड़ रुपए होंगे खर्च

रायपुर। राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रमुख इलाकों में नई फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मोवा से सेरीखेड़ी तक फोरलेन 100 करोड़ रुपए, लाभांडी से सड्डू वाया कचना होकर 100 करोड़ रुपए की लागत से, चंदनीडीह से सरोना, रायपुरा महादेव घाट तक बायपास रोड का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्लान तैयार किया है।

तेजी से बढ़ रहा इन क्षेत्रों में यातायात

जिन क्षेत्रों में सड़कें और फ्लाईओवर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्तावित किया है, वहां आवासीय कॉलोनियों, व्यावसायिक गतिविधियों और आबादी में लगातार विस्तार हो रहा है। ऐसे में मौजूदा सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ रहा है। नई फोरलेन सड़कों को भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

कहां क्या बनेगा

मोवा से सेरीखेड़ी तक फोरलेन, लागत- 100 करोड़, लंबाई- 7 किमी।
लाभांडी, कचना होकर सड्डू तक फोरलेन, लागत- 100 करोड़, लंबाई – 5 किमी।
चंदनीडीह से सरोना, रायपुरा महादेव घाट तक बायपास रोड, लागत 100 करोड़।
बंजारी माता मंदिर के पास फ्लाईओवर, सर्वे के बाद डीपीआर होगा तैयार ।
कमलविहार गेट के पास फ्लाईओवर, सर्वे के बाद डीपीआर तैयार होगा।
सुगम यातायात उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री पीडब्ल्यूडी अरूण साव ने पत्रिका से कहा कि राजधानी में अधोसंरचना विकास को गति देने के साथ-साथ बेहतर और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नई फोरलेन सड़कों से रायपुर के इन प्रमुख इलाकों में आवागमन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button