एक और इंटरनेशनल मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में, 1 दिसंबर को खेला जाएगा

- T20 का मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 दिसंबर को खेला जाएगा
शहर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium) में एक और इंटरनेशनल मैच देखने को मिलेगा. IND-AUS T20 मैच होने को लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है.

बता दें कि T20 का ये मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 दिसंबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला पहले नागपुर में होने वाला था. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के 1 दिसंबर को नागपुर में होने वाला मैच अब रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इसको लेकर हमने तैयारी शुरू कर दी है.
वहीं इसी सीरिज का एक मैच जो हैदराबाद में खेला जाने वाला था वह अब बेंगलुरु में होगा, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि हो गई है. यह सीरिज 23 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच भारत में होगी. इंटरनेशनल मैच की बात करें तो इससे पहले इस ग्राउंड में इंडिया-न्यूजीलैंड का टी-20 मैच हो चुका है.
स्टेडियम में खेले जा चुके हैं कई बड़े मैच
रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह मैदान में साल 2013 में आईपीएल के दो मैच खेले गए थे. इसके अलावा साल 2015 में दूसरी बार यहां आईपीएल व 2016 में घरेलू रणजी ट्राफी के मैच खेले गए थे. इसके अलावा मुश्ताक अली टी-20 और टी-20 चैलेंजर ट्राफी के मैच भी खेले गए हैं.
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….
- किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..
- नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..
- धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…



