
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को वर्ल्ड कप फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी. वहीं, इस बीच फैंस के लिए अच्छी खबर है.
दरअसल, आज से भारतीय रेलवे नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चला. रेलवे का कदम अहमदाबाद जाने वाले क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि इस वक्त फ्लाइट्स टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं.
अहमदाबाद जाने के लिए हवाई किराये 20 हजार से 40 हजार तक देने पड़ रहे हैं. लेकिन रेलवे के इस कदम के बाद अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.
इस स्पेशल ट्रेन का किराया
वहीं, इस स्पेशल ट्रेन टिकट के किराए की बात करें तो स्लीपर के लिए 620 रुपए है. जबकि फर्स्ट एसी के लिए यात्रियों को 3490 रूपए भुगतान करने होंगे. इसके अलावा 3 एसी इकॉनमी और 3 एसी सीटों की कीमत क्रमशः 1525 रुपए और 1665 रुपए है. आज यह स्पेशल ट्रेन शाम में नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी, जबकि रविवार सुबह वहां पहुंच जाएगी. फाइनल मैच के बाद यह स्पेशल ट्रेन 2.30 बजे पुनः दिल्ली के लिए रवाना होगी. भारतीय रेलवे ने इसी तरह की तीन ट्रेनें मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जा रही हैं.
अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है.
- दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की….
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं…
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न….
- ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’…..



