
विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए शनिवार देर शाम दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर गंगा आरती में प्रार्थना की गई।
श्रद्धालुओं ने भारत माता के जयकारे और खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ आरती देखी। 7 अर्चकों की ओर से आरती उतारी गई। घाट पर 2100 दीप जलाए गए। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव आदि रहे। अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की पैनलिस्ट हुमा बानो और लुबना बेगम के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने इंडिया की जीत के लिए दुआ की।

छावनी क्षेत्र, मंडुवाडीह, सिगरा के कुछ होटल, रेस्टोरेंट में भी बड़ी एलईडी टीवी पर मैच का प्रसारण होगा। पार्टी में खान-पान की व्यवस्था भी की गई है। कॉरपोरेट सेक्टर से अधिक बुकिंग आई है। मंडुवाडीह क्षेत्र के होटल प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि दो हॉल की बुकिंग कॉरपोरेट सेक्टर से हुई है, जिसमें बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया जाएगा। रेस्टोरेंट में सभी टेबल की बुकिंग हो चुकी है। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि लगभग सभी होटलों में मैच देखने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
बनकट में बटेंगे 51 किलो लड्डू
लोहता क्षेत्र के बनकट गांव में युवाओं ने चंदा एकत्र कर बड़ी स्क्रीन पर मैच और आतिशबाजी का इंतजाम किया है। यश राज सिंह ने बताया कि इंडिया की जीत पर पूरे गांव में 51 किलो लड्डू बांटा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में भी मैच देखने और आतिशबाजी होगी।
- राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा….
- चित्रकोट की कुडूक मछुआ समिति को मिला राज्य अलंकरण, सहकारिता के दम पर बस्तर ने रचा इतिहास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार 2026 से सम्मानित….
- अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा: मंत्री राजेश अग्रवाल…..
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित….



