SI परीक्षा रद्द CGPSC ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर परीक्षा 2024 की स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।नक्शे देखें
किन तारीखों पर होनी थी परीक्षा?
जारी आदेश के अनुसार, इस मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 02, 03 एवं 04 नवंबर 2026 को किया जाना था।
क्यों की गई स्थगित?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा की इन तिथियों को फिलहाल टाला गया है।
कब जारी होगी नई तारीख?
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की आगामी नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी नई और अपडेटेड जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर नियमित रूप से विजिट कर सकते हैं।



