छत्तीसगढ़मुख्यमंत्रीराज्य सरकाररायपुर संभाग

रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 700 बेड के अस्पताल समेत 3 बड़ी सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा परिसर में 700 बिस्तरों वाले एकीकृत अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 376 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 नवंबर को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास करेंगे।इस अस्पताल के शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

खास बात यह होगी कि सुरक्षित प्रसव से लेकर नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल तक की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहेंगे।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button