छत्तीसगढ़चुनावराजनीतिरायपुर संभाग

घोटालेबाज घोषणावीर मुख्यमंत्री के बाद भाई बहन भी करने लगे घोषणा पर घोषणा- देवेंद्र फडणवीस

रायपुर। राजधानी मुख्यालय में भाजपा ने पुरानी घोषणाओं के वीडियो दिखाए। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कांग्रेस सरकार गजनी हो गई है पहले क्या कहा वह इनके नेताओं को याद नहीं रहता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जो वादे 5 साल पहले किए थे और पूर्ण नहीं कर पाए और अब फिर से वही वादे कर रहे हैं। इन कांग्रेसियों को थोड़ी तो शर्म आनी चाहिए। तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा कि अगर झूठ बोलने का कोई ओलंपिक होता तो सारे गोल्ड मेडल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को मिलते। लगातार झूठे वादों से कांग्रेस की विश्वनीयता अब जनता के बीच खतम हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर बिल्कुल भरोसा नही है।

फडणवीस ने बघेल सरकार से पूछा कहां गई यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम, कहां गई हवाई एंबुलेंस,कहाँ गए 200 फूड पार्क सब तरफ घोटाला घोषणाओं में भी अब इस कांग्रेस नेताओं के घोटाला नज़र आ रहा है। भाई-बहन बारी बारी से आ कर घोषणा कर रहे हैं। ऐसे में इन कांग्रेसियों के घोषणा पत्र पर कोई कैसे विश्वास करेगा। उस घोषणा पत्र का क्या किया जाएगा। लगता है इन कांग्रेसियों को घोषणा पत्र पर बनाने से अब डर लगने लगा है। क्योंकि जनता घोषणा पत्र को सम्हाल कर रखना जानती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button