छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

टिकट वितरण में सभी वर्गों का रखा ख्याल, छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार : रमन सिंह


रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने घोषित बीजेपी प्रत्याशियों पर कहा कि पार्टी ने समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर टिकट वितरण किया है। महिलाओं की संख्या 13 से ऊपर, 42 से ज्यादा युवाओं को मौका दिया गया है। इन्हीं चेहरों पर लड़कर भाजपा छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस की जातीय जनगणना के सवाल पर डॉ रमन सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि इन्हें चुनाव के समय ही सारे विषय याद आते हैं। 60 साल सत्ता में रहे लेकिन उसे ख्याल नहीं आया। कई राज्यों में 5 साल से इनकी सरकारे है, लेकिन वहां पहले ख्याल नहीं आया।

इजरायल पर हमास हमले पर कांग्रेस ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। इस पर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीति समझ के बाहर है। जो निर्मम हत्या कर रहा है। ऐसे आतंकी समूह के साथ कांग्रेस होते दिखते है। इससे हिंदुस्तान की दुनिया में गलत छवि बनती है। इसकी मैं निंदा करता हूं।

रमन सिंह के पसंद के प्रत्याशी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये कमल निशान का प्रत्याशी है। जो बीजपी से प्रत्याशी बना है, वो अरुण साव, पीएम मोदी, अमित शाह का नहीं प्रत्याशी नहीं है. कमल का प्रत्याशी है। हमारी पहचान कमल निशान है। वहीं चुनाव प्रचार पर कहा कि जहां-जहां पार्टी का निर्देश होगा, वहां चुनाव प्रचार करने जाऊंगा।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button