स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
गम्मत

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को घर में घुसकर मारने की धमकी, पद्मावत के जौहर सीन पर दिया था बयान

मुंबई। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर चर्चा में बने रहने के लिए विवादित बयान देते रहती हैं। फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस भी कुछ ऐसा कह दिया कि घर में घुसकर मारेने की धमकी दी गई है। करणी सेना ने स्वरा भास्कर को घर में घुसकर मारेने की धमकी दी है। करणी सेना महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष किर्ति राठौड़ ने स्वरा को भाषा सुधारने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर पहले अपनी भाषा सुधारें। सनातन और हमारी वीरांगनाओं के बलिदान और शौर्य पर सवाल उठाने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है।

दरअसल बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ (Padmavat) के जौहर (jauhar) वाले सीन पर एक बार फिर अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए सवाल उठाया है। स्वरा भास्कर ने कहा कि इस तरह के सीन का यौन हिंसा से गुजर चुकी महिलाओं पर क्या असर पड़ सकता है।

फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का यह बयान सामने आते ही लोग एक्ट्रेस के विचारों का विरोध करने लगे है। राजपूत (क्षत्रिय) समाज स्वरा भास्कर की इस तरह की टिप्पणी पर नाराज हो गया है। करणी सेना ने राजपूत वीरांगनाओं पर बयान पर देने पर धमकी दी है। संगठन से जुड़े लोगों ने एक्ट्रेस के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है। संगठन से जुड़े लोगों ने धमकी देते हुए कहा है कि स्वरा जहां भी दिखे उनके चेहरा काला किया जाएगा। साथ ही घर में घुसकर मारने की भी धमकी दी।

घर में घुसकर मारने की मिली धमकी

करनी सेना के मुंबई अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने तो स्वरा को मारने की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने राजस्थान की क्षेत्रनियों की बहु बेटियों के साथ-साथ राजपूत समाज का अपमान किया है। करनी सेना सार्वजनिक माफी चाहती है। महिला करनी सेना पदाधिकारियों से कहूंगा जहां स्वारा भास्कर दिखे उसका मुंह काला करो। हम घर में घुसकर मारेंगे।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button