छत्तीसगढ़चुनावराजनीतिरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों से खरीदेगी पूरा धान, एकमुश्त करेगी राशि का भुगतानः अरुण साव…

रायपुर, 11 नवंबर 2023 : छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन का धान खरीदने के लिए बनाए गए उपार्जन केंद्रों में से 1361 पर बोहनी तक नहीं होने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बघेल याद रखें, काठ की हांडी एक बार ही चूल्हे पर चढ़ती है। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिन से धान खरीदी हो रही है, लेकिन 10 जिलों के ज्यादातर केंद्रों पर खरीदी की शुरुआत ही नहीं हो पाना प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर किसानों का अविश्वास बता रहा है।

साव ने कहा कि किसानों के साथ छल-कपट और झूठ- फरेब करके अपना पूरा राजनीतिक वजूद दांव पर लगा चुकी भूपेश सरकार तमाम कोशिशों के बाद भी अब किसानों का भरोसा वापस नहीं पा सकेगी। कांग्रेस शासन में चार किश्तों में अपने हक की रकम पाकर किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा की सरकार कांग्रेस से ज्यादा धान खरीदेगी। 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ 3100 रुपए की दर से खरीदेंगे।

कांग्रेस के घोषणा पत्र से छत्तीसगढ़ का हर वर्ग लाभान्वित होगाः शुक्लाकांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव ‘के लिए अपने घोषणा पत्र और गारंटियों में किसान, गरीब मजदूर, आदिवासी, युवा, महिला, हर वर्ग के न्याय के लिए घोषणाएं की है। 200 यूनिट तक बिजली मुक्त करने की घोषणा की गई है, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 50 लाख परिवारों को मिलेगा। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। कांग्रेस के लिए जनता से किया गया, प्रत्येक वादा हमारा कमिटमेंट है।

पिछले घोषणा पत्र के हमने 98 प्रतिशत वादों को पूरा करके दिखाया। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है।

बहरहाल कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र में BJP के घोषणा पत्र को मजबूत बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि BJP ने हर क्षेत्र में विकास कार्य करते हुए किसान और मज़दूर लोगों के लिए योजना बनाई है।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button