Assembly Election Results 2023 : छत्तीसगढ़, एमपी, तेलंगाना, राजस्थान में कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इन राज्यों के चुनावी नतीजों को ‘2024 का सेमीफाइनल’ कहा जा रहा है।
कांग्रेस के पास अभी राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता है। बीजेपी के पास मध्य प्रदेश है। इन तीन राज्यों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) तेलंगाना में ‘हैट्रिक’ लगाना चाहती है। विभिन्न एग्जिट पोल अपने अनुमान बता चुके हैं।

एग्जिट पोल कितने सटीक साबित होंगे, यह आज दोपहर तक पता चल पाएगा।
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का पलड़ा भारी
शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है तो राजस्थान में कांग्रेस आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को आगे बताया जा रहा है। वहीं तेलंगाना में भी कांग्रेस पार्टी बीआरएस से आगे चल रही है। अभी कुछ सीटों का ही फासला दिख रहा है। ये बिल्कुल शुरुआती रुझान हैं। घंटे-दो घंटे बाद ठीक-ठाक रुझान सामने आएंगे।
- विभाजन की विभीषिका : कैसे फिल्मी गीतों में रोया हिन्दुस्तान
- नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
- प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
- विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
- औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..



