स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर के शास्त्री मार्केट और लोधी पारा में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

रायपुर। रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-4 एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः शास्त्री नगर मार्केट और लोधी पारा में एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) के उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दुकानदारों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा इसके उपयोग को पूर्णतः बंद करने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों के बीच बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग्स का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं व्यापारियों को प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई गई। सभी ने एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।यह अभियान पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश कुमार रबड़े के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अभियान में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित अधिकारियों ने आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक-मुक्त शहर के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button