स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़

balod accident : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

बालोद। balod accident जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना बालोद जिले के जगतारा के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

balod accident शादी कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

balod accident धमतरी जिले के सोरम-भटगांव से बुधवार को बोलेरो में सवार होकर 11 लोग बारात में ग्राम मारकाटोला गए थे। वहां से रात में वापस घर लौट रहे थे। बोलेरा को केशव साहू चला रहा था। साहू परिवार में ही शादी थी। धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरा में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में बोलेरो में सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बच्चे ने धमतरी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। इस भीषण हादसे के बाद किसी का सिर तो किसी का हाथ शरीर से अलग हो गया था। घटना पर मुख्यमंत्री ने भी दुख जताया है।

फॉलो कारों क्लिक करो

मृतकों के नाम

balod accident केशव साहू 34 वर्ष, डोमेश ध्रुव 19 वर्ष, टोमिन साहू 33 वर्ष, संध्या साहू 24 वर्ष, रमा साहू 20 वर्ष, शैलेंद्र साहू 22 वर्ष, लक्ष्मी साहू 45 वर्ष, धरमराज साहू 55 वर्ष, उषा साहू 52 वर्ष, योग्यांश साहू 3 वर्ष, ईशान साहू डेढ़ वर्ष है।ॉ

सीएम भूपेश ने दुख व्यक्त किया

अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

एसपी ने घटना पर जताया शोक

बालोद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने पूरी घटना के संदर्भ में बताया कि बड़ी दुखद घटना है। मौके पर 11 लोगों की मृत्यु हुई।

स्पेशल टीम का गठन

एसपी डॉक्टर जितेंद्र ने बताया कि पूरी घटना को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द चालक को गिरफ्तार कर पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्पेशल टीम का भी गठन किया है।

इसे भी पढ़े- two friends death : दो दोस्ती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली, गांव में फैली सनसनी

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button