छत्तीसगढ़चुनावराजनीतिरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भूपेश सिंहदेव का चला टिकट फार्मूला…

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट वितरण में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की सरगुजा संभाग की सीटों पर खूब चली है। वहीं अन्य संभागों बस्तर, रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सिक्का चला है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सरगुजा संभाग के तीन विधायकों रामानुजगंज के बृहस्पत सिंह, सामरी के चिंतामणि महाराज और मनेंद्रगढ़ के डा. विनय जायसवाल का टिकट कटने के पीछे सिंहदेव की. प्रमुख भूमिका रही है।

दरअसल, ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले के दौरान कुछ विधायकों ने सिंहदेव का खुलकर विरोध किया था। उस समय सिंहदेव शांत रहे। बाद में उनके उप मुख्यमंत्री बनते ही उनके विरोधियों की धड़कनें तेज हो गई थीं। इसके बाद नए राजनीतिक गणित बनने लगे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में हुई केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन तीनों विधायकों की संगठन से दूरी और वरिष्ठ नेताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करने पर नाराजगी जताई थी।

प्रदेश के चार संभागों में भूपेश का चला सिक्का

विधानसभा चुनाव के लिए 90 में से अब तक घोषित 83 सीटों के प्रत्याशियों में कांग्रेस ने 18 विधायकों का टिकट काटा है। इन विधायकों के क्षेत्र में कमजोर प्रदर्शन से सीएम बघेल नाराज चल रहे – थे। भेंट मुलाकात के दौरान भी इन – विधायकों की निष्क्रियता की शिकायतें उन तक पहुंच रही थी। यही वजह है कि उन्होंने इन्हें टिकट देने में अपनी सहमति नहीं दी।

सरगुजा संभाग में चार विधायकों की कटा टिकट

कांग्रेस की सूची में सरगुजा संभाग की बची 12 सीटों में से 11 पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। इनमें कांग्रेस ने चार विधायकों का टिकट काटा है। इनमें रामानुजगंज के तेजतर्रार विधायक बृहस्पत सिंह की जगह डा. अजय तिर्की को चुनाव मैदान में उतारा है। बृहस्पत ने सिंहदेव के भतीजे पर हमला करने और राजपरिवार पर जान से मारने की -साजिश रचने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में उन्होंने विधानसभा में सिंहदेव से माफी मांग ली थी। इसके बाद भी सिंहदेव ने राजपुर में कांग्रेस सम्मेलन में सार्वजनिक बयान दिया था कि विधानसभा में समझौता नहीं होगा।

इसी तरह सामरी विधानसभा सीट से चिंतामणि महाराज और प्रतापपुर के डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी टीएस सिंहदेव से दूरी बना ली थी। हालांकि इन दोनों विधायकों ने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया था। शेष सीटों पर कांग्रेस ने वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताया है। लुंड्रा सीट से डा. प्रीतम राम, जशपुर सीट से विनय कुमार भगत और कुनकुरी सीट से डा. यूडी मिंज को कांग्रेस ने फिर से प्रत्याशी बनाया है।

जायसवाल ने सिंहदेव पर टिप्णणी करने से की तौबा

टिप्पणी करने से की तौबा मनेंद्रगढ़ विधायक डा. विनय जायसवाल ने टिकट कटने के •बाद पत्रकारवार्ता कर “कहा है कि मुख्यमंत्री विनय जायसवाल भूपेश बघेल का • फाइल फोटो आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। वहीं टीएस सिंहदेव की नाराजगी पर बोले कि उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button